सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सुरसंड। न्यायालय के आदेश के आलोक में सुरसंड पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्रवाई करते हुए हत्या समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपितों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार पुलिस बल के साथ अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह एवं पीएसआई रौशन कुमार झा के संयुक्त नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान राधाउर गांव के वार्ड संख्या छह में दहाउर सदा के पुत्र मोहन सदा, मोहन सदा के पुत्र रोहित सदा, राजकुमार सदा तथा अजय सदा के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया। वहीं बघाड़ी गांव में स्व. उपेंद्र ठाकुर की पत्नी लछमिनिया देवी, उनके पुत्र वीरेंद्र ठाकुर एवं पुत्रवधू उषा देवी के घर पर भी इश्तेहार लगाया गया। इसके अलावा अमाना गांव में कृपाली राय के पुत्र संदीप कुमार, रामदयाल राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.