सीतामढ़ी, मार्च 8 -- सुरसंड, । आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर शनिवार को निगरानी विभाग की टीम ने सुरसंड में बीडीओ के आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। सूत्रों के अनुसार निगरानी विभाग की टीम शनिवार की सुबह बीडीओ कृष्णा राम के आवास पर पहुंची और कागजात की गहन जांच शुरू की। टीम के अधिकारियों ने बीडीओ कृष्णा राम से पूछताछ भी की। उनसे संपत्ति से संबंधित दस्तावेज के बारे में जानकारी ली। छापेमारी के दौरान टीम ने बीडीओ द्वारा विभिन्न शहरों में खरीदे गए लगभग 21 भूखंडों, मकानों तथा बैंक खातों में जमा लाखों रुपये के बारे में भी पुछताछ की। निगरानी की इस कार्रवाई की खबर फैलते ही सुरसंड प्रखंड क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। उल्लेखनीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.