सीतामढ़ी, जून 9 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक विश्वसनीय एवं निर्बाध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सुरसंड ग्रीड से पुपरी विद्युत शक्ति उपकेंद्र तक नई 33 केवी विद्युत लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विभिन्न तकनीकी एवं भौतिक अवरोधों का समाधान करते हुए लाइन को सफलतापूर्वक पुपरी विद्युत शक्ति उपकेंद्र तक पहुंचा दिया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से पुपरी एवं पिपराढ़ी विद्युत शक्ति उपकेंद्र क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। बार-बार विद्युत बाधित होने तथा आकस्मिक परिस्थितियों में आपूर्ति प्रभावित होने जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी。

नई लाइन के लाभ कार्यपालक अभियंता मो. नवील अंसारी ने बताया कि अब तक पुपरी एवं पिपराढ़ी विद्युत शक्...