सुरवांदलापुर उपकेंद्र के जेई मार्ग दुर्घटना में घायल
गंगापार, जून 11 -- पेट्रोलिंग के दौरान बाइक दुर्घटना ग्रस्त होने से सुरवांदलापुर उपकेंद्र के जेई को चोटें आईं और घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। जेई व उनके सहकर्मी का इलाज हो रहा है।मांडा क्षेत्र के सुरवांदलापुर विद्युत उपकेंद्र के जेई वंशीधर सरोज एक अन्य कर्मचारी के बाइक पर पीछे बैठकर बिजली के टूटे तार की पेट्रोलिंग कर रहे थे। अचानक मांडा मेजा मार्ग के सांड़ी उमान गांव के सामने अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई, जिससे जेई वंशीधर सरोज व बाइक चला रहे कर्मचारी को चोटें आईं। दोनों विद्युत कर्मियों का इलाज हो रहा है। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.