वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरम्या पाठक की शानदार गोलकीपिंग और रितिका पटेल के तेज खेल की बदौलत वाराणसी क्लब ने मंगलवार को द्वितीय सुखनंदन पटेल आमंत्रण बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में यूथ क्लब को 27-25 से पराजित किया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। वाराणसी क्लब की तरफ से राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिका पटेल और नैंसी यादव ने बेहतरीन खेल दिखाया। वंशिका प्रजापति और आयुषी पाल ने काउंटर अटैक किया। हाफ टाइम तक वाराणसी क्लब 12-9 से आगे थी। दूसरे हाफ में वाराणसी क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरम्या पाठक ने कई बार स्टार क्लब के आक्रमण को बेकार कर अपनी टीम का मनोबल बढ़ाया। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी क्लब 27-25 से आगे था। वाराणसी क्लब की तरफ से रितिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.