बुलंदशहर, जनवरी 16 -- विश्व पुस्तक मेला में डॉ देवकी नंदन शर्मा के कविता-संग्रह सुरमई सांझ घिरे का विमोचन नवगीतकार डॉ सुभाष वसिष्ठ , हिंदी के वरिष्ठ आलोचक एवं नवगीतकार डाॅ. ओम निश्चल और सोनभद्र की कवयित्री डॉ रचना तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ ओम निश्चल ने कहा कि इन कविताओं की गीतात्मकता ने प्रभावित किया है। उन्होंने संग्रह के गीतों को गीत परम्परा की एक मूल्यवान कड़ी बताया। डॉ रचना तिवारी ने स्त्री सशक्तिकरण की कविता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। डॉ सुभाष वसिष्ठ ने कहा कि इस काव्य संग्रह में राजनीति, पर्यावरण,स्त्री विमर्श, नगरीकरण के परिणामस्वरूप सम्बंधों में आए बदलाव की सार्थक अभिव्यक्ति देखने को मिलती हैं। कार्यक्रम के संचालक डॉ मोनू सिंह ने कहा कि इन कविताओं की सबसे बड़ी शक्ति इनकी सरलता और सहजता है। नव गीतकार इंदीवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.