सुरमई कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा सुरों का जादू
मुजफ्फर नगर, जून 29 -- मुजफ्फरनगर मां सरस्वती एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित, संगीत-सरिता म्यूजिक एकेडमी केडिया वाटिका, भोपा रोड के तत्वावधान में भोपा रोड स्थित बैंकट हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरमई का आयोजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियो व संस्था के निदेशक पंडित दिलीप मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद निलेश और विशेष मिश्र ने स्वस्ति वाचन तथा पंडित दिलीप मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शास्त्रीय गायन रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने राग शुद्ध कल्याण, केदार, जयजयवंती, पूर्वी, कमोद, दुर्गा, भैरव, यमन और राग जौनपुरी की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। निलेश मिश्र ने एकल तबला वादन से सभी को आश्चर्यचकित किया। बाल वर्ग, पुरुष वर्ग और महिला वर्ग के कलाकारों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.