जमशेदपुर, फरवरी 25 -- जमशेदपुर। साहित्यिक संस्था 'सुरभि' की ओर से बिष्टुपुर नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे से 10 बजे तक 'अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में देश के कई प्रसिद्ध कवि भाग ले रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा कवि सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में 'सुरभि' के संस्थापक अध्यक्ष गोविन्द दोदराजका ने बताया कि कवि और गीतकार संतोष आनन्द को भी आमंत्रित किया है। संतोष आनंद देश के प्रसिद्ध गीतकार हैं, उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुका है। वहीं, राजस्थान कोटा के डॉ आदित्य जैन, एमपी मंदसौर के मुन्ना बैटरी, महाराष्ट्र उज्जैन के हिमांशु बवंडर, एमपी इंदौर के चेतन चर्चित इंदौर, यूपी लखनऊ के शशि श्रेया और नागपुर की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.