लोहरदगा, जुलाई 28 -- कुडू, प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत अभियान, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित नशा मुक्त भारत और विकसित भारत अभियान के अंतर्गत स्लोगन लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अविराम बीएड कालेज के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कुमारी सुरभि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया। जबकि सृष्टि पन्ना ने तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों विजेताओं को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा प्रशिक्षु प्रतीक, अभय, निशा, प्रियान्शु, अंकित, सोनी, चंद्रकांता, आकृति, राहुल और औसाफ को भी प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।कालेज यह भी पढ़ें- राष्ट्र के विकास में युवाओं की जागरूकता और सहभागिता अत...