लोहरदगा, सितम्बर 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षक निर्माण के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके अर्द्धशासकीय महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। महाविद्यालय की छात्रा सुरभि अन्ना कच्छप ने बीएड सत्र 2023-25 में रांची विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। सुरभि अन्ना कच्छप जिले के सेन्हा प्रखंड के सेरेंगदाग की रहने वाली हैं। उन्होंने अर्द्धशासकीय महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, लोहरदगा से बीएड की पढ़ाई पूरी की। इससे पूर्व उन्होंने बीकॉम-अकाउंट्स ऑनर्स, गवर्नमेंट कॉलेज, रांची से तथा एम काम उर्सुलाइन कॉलेज से की है।उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए रांची विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें गोल्ड...