जमशेदपुर, फरवरी 27 -- साहित्यिक संस्था सुरभि की ओर से बिष्टूपुर नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे से 10 बजे तक अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के कई प्रसिद्ध कवि हिस्सा लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। सुरभि के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद दोदराजका ने बताया कि कवि और गीतकार संतोष आनंद को भी आमंत्रित किया गया है। संतोष आनंद देश के प्रसिद्ध गीतकार हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका है। कार्यक्रम में राजस्थान कोटा से डॉ. आदित्य जैन, एमपी मंदसौर से मुन्ना बैटरी, महाराष्ट्र उज्जैन से हिमांशु बवंडर, एमपी इंदौर से चेतन चर्चित इंदौर, यूपी लखनऊ से शशि श्रेया और नागपुर से श्रद्धा शौर्य-नागपुर भी अपनी हास्य कविताओं के जरिए मनोरं...