घाटशिला, अप्रैल 17 -- मुसाबनी, संवाददाता। सुरदा माइंस के मजदूरों द्वारा वेतन भुगतान में विलंब होने पर 10 अप्रैल को की गई हड़ताल के दौरान एचसीएल के माइंस मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में 4 मजदूरों को बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यह नोटिस उन चार मजदूरों ने नहीं लिया। नोटिस ठेका कम्पनी आर के अर्थ रिसोर्स लिमिटेड प्रबंधन द्वारा जारी किया गया था। इस नोटिस से गुस्साए मजदूरों ने उन 4 मजदूरों के समर्थन में गुरुवार को प्रथम पाली में फिर से सुरदा माइंस के थ्री शाफ़्ट में हड़ताल शुरू कर दी। मजदूरों की इस हड़ताल से अजीज आकर ठेका कंपनी प्रबंधन के माइंस मैनेजर संजय साहु ने हड़ताली मजदूरों से कहा कि यह हड़ताल बेवजहा है, आप सभी काम पर जाएं, अन्यथा नियमत: नो वर्क नो पे लागू होगा। यह भी पढ़ें- गुवा में ठेका मजदूर...