सुरदा फेस-2 में रोजगार की मांग पर मजदूर यूनियन की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी
घाटशिला, जून 29 -- मुसाबनी। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की सुरदा माइंस में सुरदा फेस-2 परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर मजदूर यूनियन ने सोमवार से अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी। यूनियन ने सुरदा माइंस के 4 शाफ्ट जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे तांबा अयस्क का परिवहन पूरी तरह ठप हो गया। आंदोलनकारियों ने कंपनी के अधिकारियों को भी माइंस परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। नाकेबंदी के कारण खनन कार्य प्रभावित हो गया है। यूनियन का कहना है कि रोजगार की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन और यूनियन के बीच किसी प्रकार की वार्ता शुरू नहीं हुई थी, जिससे गतिरोध बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.