जमशेदपुर, अप्रैल 16 -- जमशेदपुर। जुगसलाई के सुरती चौक पर सनातन धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर मंगलवार की शाम हनुमान चालीसा का पाठ होगा। स्थानीय निवासी संजय अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ और आरती के साथ जन मानस के कल्याण में प्याऊ खोलने एवं अन्य सामाजिक कार्य किए जाएंगे। हनुमान चालीसा पाठ में जमशेदपुर के विभिन्न मंदिरों से हर मंगलवार को एक पुजारी को भी आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे युवाओं को हनुमान चालीसा पाठ के महत्व को कथा के माध्यम से अवगत कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...