गिरडीह, अगस्त 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी पंचायत अंतर्गत सुरजूडीह टांड के समीप बुधवार शाम एक व्यक्ति का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई और आवश्यक कागजी प्रक्रिया कर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। बताया जाता है कि नगरी निवासी राजेंद्र पांडेय 54 की मौत दो दिन पूर्व ही वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। लोगों को घटना की जानकारी बुधवार को हुई। बताया जाता है कि राजेंद्र पांडेय उक्त झोपड़ी में वैरागी जीवन व्यतीत कर रहे थे। राजेंद्र की मौत की सूचना मवेशी चराने गये ग्रामीणों को हुई। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...