बोकारो, अप्रैल 3 -- कसमार प्रखंड के सुरजुडीह में नव निर्मित शिव मंदिर एवं शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकली। सुबह सैकड़ों किशोरियों व महिलाओं समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सुरजुडीह से करमाली टोला, पुरना बांध, खांजो नदी होते हुए कुलागुजु शिवालय की परिक्रमा करते हुए खांजो नदी में कलश में जल भरकर वापस शिव मंदिर पहुंचे। इस दौरान गाजे बाजे, धार्मिक पताके व शोभायात्रा में जयकारे लगाते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया और वापस मंदिर पर लाकर स्थापित किया गया। इस अवसर पर मंदिर निर्माता अमिय कांत मुखर्जी, कुलगुरु प्रसाद मुखर्जी, कुलपुरोहित अशोक कुमार मिश्र, आचार्य भवानी प्रसाद मुखर्जी, पुजारी व यजमान देब दुलाल बनर्जी व पुतुल बनर्जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के तहत दोपहर में शिव लिंग व नंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.