मुरादाबाद, मार्च 21 -- क्षेत्र में शनिवार को ईद उल फितर की नमाज ईदगाह एवं ताज मस्जिद में सामूहिक रूप से हजारों नमाजियों ने अदा की। इसके साथ ही शहर इमाम मुफ्ती मोहिउद्दीन कासमी ने अपनी तकरीर में इंसानियत और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को मिलजुल कर रहने की सीख दी। संजय नगर की ईदगाह में नमाज सुबह 9 बजे शहर इमाम मुफ्ती मोहिउद्दीन कासमी ने नमाज अदा कराई। ईदगाह से नमाज पढ़ कर लौट रहे नमाजियों का क्षेत्र में कई जगह दूसरे समुदाय के लोगों ने माला पहनकर स्वागत किया। ईदगाह में ईद की नमाज अदा कर रहे नमाजियों की सुरक्षा में पुलिस टीम मुस्तैद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...