मुरादाबाद, फरवरी 22 -- शनिवार की देर रात्रि को सुरजन नगर निवासी अभिषेक पुत्र स्व. नंदू सिंह एवं सौरभ कुमार पुत्र स्वर्गीय दुष्यंत कुमार शादी समारोह से करनपुर की ओर से सुरजन नगर अपने घर के लिए आ रहे थे। अचानक पीछे से तेज रफ्तार एक ट्रक ने गलत साइड जाकर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क की साइड में गिर गए। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। रास्ते से गुजरने वाले कुछ लोगों ने दोनों बाइक सवारों को उठाया और रात्रि में ही चिकित्सक के यहां ले गए। दोनों की गंभीर हालत को देते हुए चिकित्सक ने काशीपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर काशीपुर पहुंचे तथा उपचार के लिए अभिषेक को एडमिट कर लिया एवं सौरभ की गंभीर हालत देखते हुए वहां से मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.