मुरादाबाद, जनवरी 4 -- सुरजन नगर पुलिस चौकी इंचार्ज ओमकार सिंह ने रविवार को अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान के तहत दो पहिया वाहनों के साथ-साथ संदिग्ध लगने वाले चौपहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई। अचानक पुलिस टीम को वाहनों की चेकिंग करते हुए देख कर बगैर हेलमेट लगाए वाहन चालकों में हड़कंप मच गया , अधिकतर चालक अपनी-अपनी बाइकों को लेकर मुख्य मार्ग को छोड़कर इधर-उधर के रास्तों से निकलने लगे। अचानक चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने दो बाइक के चालान काटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...