मुरादाबाद, फरवरी 11 -- सुरजन नगर गांधी स्मारक डिग्री कालेज के पास बुधवार को दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। जिला बिजनौर के हाफिजाबाद निवासी जयवीर सिंह पुत्र अमर सिंह बाइक बुधवार सुबह रिश्तेदारी से अपने घर के लिए जा रहा था,जैसे ही वह गांधी स्मारक महाविद्यालय के सामने पहुंचे, ठीक उसी समय जयनगर से संपर्क मार्ग पर एक युवक बाइक लेकर हाईवे पर आ गया। हाईवे पर आकर उसने जयवीर की बाइक में सीधे टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। वहां मौजूद ग्रामीण एवं राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर जयनगर निवासी युवक बाइक उठाकर फरार हो गया। उधर जयवीर के परिजनों को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने जयवीर को चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया। तब तक जयवीर के परिजन भी सुरजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.