मुरादाबाद, मार्च 6 -- रमजान महीने का तीसरा शुक्रवार रहा और तीसरे शुक्रवार पर सुरजन नगर की सभी मस्जिदों में सैकड़ों की संख्या में जुमे की नमाज अदा करने नमाजी पहुंचे। यहां के नई बस्ती मोहल्ले में नहर पर स्थित मदीना मस्जिद में जुमे की नमाज मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद अम्मार के पीछे अदा की गई। नमाज से पूर्व इमाम साहब ने सभी नमाजियों को समझाया कि इस समय पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना हुआ है क्योंकि कुछ देशों के बीच में जंग जारी है। सभी मुसलमानों से अपील है कि पूरी दुनिया में अमन और चैन कायम करने की दुआएं मंगानी है। यहां की मदीना मस्जिद, ताज मस्जिद, जामा मस्जिद आदि सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने के उपरांत सामूहिक रूप से दुनिया में अमन और चैन की दुआएं मांगी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...