सुरखा के साथ अब रेड डायमंड भी, अमरूद फल पट्टी में तीन नई किस्मों की एंट्री
प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज। सुरखा और सफेदा अमरूद के लिए देशभर में पहचान रखने वाले प्रयागराज की अमरूद फल पट्टी में अब तीन नई किस्मों की एंट्री होने जा रही है। मौसम की मार, फ्रूट फ्लाई और उकठा रोग के बढ़ते प्रकोप से पारंपरिक अमरूद की खेती प्रभावित होने के बाद उद्यान विभाग और वैज्ञानिकों ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत रेड डायमंड, अवध भूषण और हिसार सफेदा प्रजातियों को पूरक विकल्प के रूप में तैयार किया जा रहा है। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरो बाग के प्रभारी विजय किशोर सिंह ने बताया कि केंद्र में इन तीनों प्रजातियों की नर्सरी तैयार की गई है। इन पौधों को आगे चलकर प्रयागराज की अमरूद फल पट्टी में रोपित किया जाएगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये किस्में पारंपरिक सुरखा और सफेदा से मिलती-जुलती होने के साथ बेहतर उत्पादन और रोगों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.