पटना, फरवरी 28 -- कंपनी ने होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति करने और सुरक्षित त्योहार मनाना सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एडवाइजरी में बिजली के खंभों-लाइनों या ट्रांसफार्मरों के पास होलिका दहन न करने की सलाह दी गई है। बिजली उपभोक्ताओं और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और तारों के नीचे या आसपास होलिका दहन न करें। कंपनी ने कहा है कि आग की लपटों से तारों और बिजली के केबलों के जलने या टूटने की स्थिति में गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। त्योहार का रंग फीका हो सकता है। कंपनी का लक्ष्य है कि बिहारवासियों को त्योहार के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो। एडवाइजरी में बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि होलिका दहन बिजली की लाइनों और उपकरणों से सुरक्षित दूरी पर करें। ऊर्जा विभाग इस त्योहार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.