सुरक्षित सीवान' अभियान में स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा पर जोर
सीवान, सितम्बर 30 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण तैयार करने को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। समाहरणालय के संवाद कक्ष में 'सुरक्षित सीवान' अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा, आवागमन के रूट, वाहनों और चालकों के सत्यापन के साथ हॉट स्पॉट चिह्नित करने समेत कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें शिक्षण संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.