पीलीभीत, मार्च 31 -- बीसलपुर। डिग्री कालेज में मिशन शक्ति अभियान एवं बालिका सुरक्षा विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महेंद्रपाल ने महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विविध योजनाओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण सुरक्षित समाज देना हम सबका दायित्व है। मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना जहां प्रत्येक बालिका, महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस करें व सशक्त बने। शिविर के बाद छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने योगा किया। इस मौके पर डा. विकास प्रधान, डा. दरख्शा अजहर, डा. पूर्णिमा भारद्वाज आदि स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.