श्रावस्ती, जनवरी 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर से गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने जन जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। सड़क सुरक्षा माह एक जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। डीएम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। माता पिता या अभिभावक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें। मोटर साइकिल व स्कूटर चलाते समय हेलमेट तथा चार पाहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे की हालत में व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.