बेगुसराय, जून 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं प्लस टू विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ''सुरक्षित शनिवार'' का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को हजार्ड हंट के माध्यम से विद्यालय एवं आसपास मौजूद संभावित खतरों की पहचान करने तथा आपदा जोखिम को कम करने के उपायों की जानकारी दी गई। फोकल शिक्षकों ने बाल संसद, मीना मंच एवं छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न आपदाओं से बचाव पर चर्चा की। बताया गया कि बिहार बाढ़, सुखाड़, भूकंप, चक्रवाती तूफान, आगजनी, सड़क दुर्घटना, वज्रपात, लू एवं सर्पदंश जैसी प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के प्रति संवेदनशील राज्य है जिनका प्रभाव स्कूली बच्चों पर भी पड़ता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News किशनगंज: सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को सिखाए गए आपदा से बचाव के गुर कार...