किशनगंज, दिसम्बर 7 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। शनिवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को बदलते मौसम में तेजी से फैलने वाली विभिन्न वायरल बीमारियों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रखंड के स्कूलों में आयोजित चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षकों ने बच्चों को निमोनिया, सर्दी-खांसी, जुकाम, आंख एवं त्वचा के संक्रमण, तथा चेचक जैसी बीमारियों के खतरे, लक्षण और रोकथाम के उपाय विस्तार से समझाए। इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया, प्राथमिक विद्यालय कुढ़ेली,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीरधनडांगी,धनगढ़ा, गंधर्वडांगा सहित अन्य विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को बदलते मौसम में सावधानी अपनाने की अपील की। उन्होंने सर्दी-खांसी-जुकाम से राहत के लिए दादी-नान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.