किशनगंज, जनवरी 4 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों को ठंड से होने वाले खतरों तथा उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। जनवरी माह में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए यह विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि अत्यधिक ठंड पड़ने की स्थिति को शीतलहर कहा जाता है। जिसका सबसे अधिक प्रभाव छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों पर पड़ता है। उन्होंने जानकारी दी कि हमारे राज्य में विशेषकर दिसंबर और जनवरी के महीनों में शीतलहर की संभावना अधिक रहती है, ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है। इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में बच्चों को फोकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.