भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर। बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर कार्यालय ने प्रत्येक शनिवार को सुरक्षित शनिवार की गतिविधि का आयोजन सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश जारी किया है। जिले के सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कहा कि वार्षिक कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में विभिन्न आपदाओं से बचाव के लिए गतिविधि का आयोजन किया जाना निर्धारित है। इसके अन्तर्गत विद्यालय में चिह्नित शिक्षक व बाल प्ररेक के माध्यम से सभी शिक्षकों एवं बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। वहीं खतरों की पहचान कर सुरक्षात्मक उपाय चिह्नित करते हुए खतरे को कम किया जाना है। इसकी रिपोर्ट भी ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर भेजनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.