लखीसराय, मार्च 21 -- कजरा, एक संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को "सुरक्षित शनिवार" मनाने का प्रावधान है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भूकंप, आग, बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी देना और मॉक ड्रिल के माध्यम से उन्हें आपात स्थितियों के लिए तैयार करना है। लेकिन हाल के दिनों में कई विद्यालयों में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन में लापरवाही सामने आ रही है। सुरक्षित शनिवार अब केवल कागजों तक सीमित होता जा रहा है, जिससे बच्चों को आपदा प्रबंधन की जरूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। कार्यक्रम के प्रति घटती गंभीरता:जानकारी के अनुसार, कई सरकारी विद्यालयों में शनिवार को नियमित कक्षाएं तो चल रही हैं, लेकिन सुरक्षित शनिवार से जुड़ी गति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.