गढ़वा, जनवरी 31 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर जिका बुचकम और कैलान सुरक्षित वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की लकड़ियों को जब्त कर रेंज कार्यालय भवनाथपुर लाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केतार थाना क्षेत्र के मुटंगवा गांव निवासी मोहन भूइयां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से जंगलों में अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी में संलिप्त था। यह कार्रवाई रेंजर प्रमोद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में की गई। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान लकड़ी माफिया अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.