पूर्णिया, अप्रैल 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।वन विभाग की ओर से अवैध लकड़ी कटाई एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन, कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पूर्णिया में विभाग की लगातार कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में रेंजर आशीष कुमार ने बताया कि अवैध लकड़ी की कटाई करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार वन विभाग की टीम गश्त कर विभिन्न जंगल एवं लकड़ी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इस संबंध में रेंजर आशीष कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को पूर्णिया वन विभाग की टीम ने सुरक्षित सिंधिया जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से काटी जा रही लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर को ज़ब्त किया, जिसमें लकड़ी को छिपाने के लिए उसके ऊपर बालू लादा गया था। यह भी पढ़ें- पूर्णियाः...