प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। छिवकी स्टेशन पर गुरुवार को संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य रेल संचालन में संरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ करना तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सेमिनार के दौरान कार्यस्थल की संरक्षा एवं हॉट वेदर पेट्रोलिंग पर विशेष जोर दिया गया। आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए आग से बचाव तथा उच्च तापमान के दौरान सुरक्षित रेल संचालन के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई । इस अवसर पर सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अरुण कुमार,स्टेशन अधीक्षक छिवकी कुमार राकेश,वरिष्ठ क्रू कंट्रोलर एस एन द्विवेदी,संरक्षा सलाहकार चन्द्रिका प्रसाद, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...