एटा, जुलाई 28 -- वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया हेपेटाइटिस के विभिन्न प्रकार संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव, टीकाकरण तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस एक गंभीर रोकथाम एवं उपचार योग्य बीमारी है। सुरक्षित रक्त का उपयोग, सुरक्षित इंजेक्शन, स्वच्छता का पालन, संक्रमित सुई एवं ब्लड के उपयोग से बचाव तथा समय पर टीकाकरण से रोग से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. हरी सिंह, रीना चाहर नॉन मेडिकल साइंटिस्ट, राहुल कृष्ण यादव, शिवांगी शाक्य, सीनियर, जूनियर रेजिडेंट, नर्सिंग स्टॉफ एवं अन्य समस्त कर्मचारिगण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लिवर की ...