बगहा, अप्रैल 9 -- नीरज कुमार बगहा। शहरी पीएचसी में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दोपहर दो बजे तक 70 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान केंद्र परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।चिकित्सकों की टीम ने गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन और शुगर समेत अन्य जरूरी जांच की। प्रत्येक महिला की स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन कर उन्हें संतुलित आहार, नियमित दवा सेवन और आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान हाई-रिस्क गर्भावस्था वाले मामलों की पहचान कर उन्हें विशेष निगरानी में रखने की सलाह दी गई।चिकित्सा पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और संभावित जटिलताओं को समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.