मऊ, जून 9 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में कुल 260 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं व किट उपलब्ध कराई गई। अभियान में 38 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया। कार्यक्रम में आने वाली समस्त गर्भवती महिलाओं को अधीक्षक डॉ.हवलदार कुमार पंकज द्वारा फल वितरित किया गया एवं उनको पौष्टिक आहार लेने के लिए परामर्श दिया गया। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अंतर्गत आने वाले समस्त पीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मनाया गया। यह भी पढ़ें- मातृत्व दिवस पर 150 गर्भवती महिलाओं को दिया गया फल कार्यक्रम में महिला चिकित्साधिकारी डॉ.संगीता, स्...