मधेपुरा, अप्रैल 11 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत डॉ रीता कुमारी के नेतृत्व में गुरुवार को एएनसी जांच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आयी कुल 41 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिन्हित गर्भवती को विशेष निगरानी और नियमित रूप से जांच कराने की सलाह दी गयी। गर्भावस्था के सात माह या उससे अधिक अवधि पूरी कर चुकी महिलाओं का स्कैनिंग कर गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति और विकास की सही जानकारी ली गयी। चिकितसकों ने बताया कि विशेष कैंप के लिए गठित स्वास्थ्य कर्मी एएनएम व जीएनएम की टीम ने महिलाओं का ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की। इस दौरान सभी को प्रसव पूर्व बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तार से बत...