गुमला, जून 9 -- घाघरा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित मातृत्व सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा अभियान की उपलब्धियों की जानकारी देना था। इस दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें संतुलित आहार, नियमित प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव तथा नवजात शिशु की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच की जाती है। यह भी पढ़ें- पीएमएसएमए...