बलिया, जून 15 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी की छुट्टियों के बाद परिषदीय विद्यालय मंगलवार से खुल रहे हैं। इसी दिन से पठन-पाठन भी प्रारम्भ हो जाएगा। 27 दिन के अवकाश के बाद बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे। इसके लिए शिक्षकों के साथ ही विभाग भी अपने स्तर से तैयारी कर रहा है। स्कूलों की साफ-सफाई से लेकर अन्य जरूरी कार्य सम्पादित किए जा रहे हैं। इसी बीच, बीएसए मनीष कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि बच्चों की कक्षाएं सुरक्षित भवनों में ही संचालित होना सुनिश्चित करें।बीएसए के अनुसार, अपर मुख्य सचिव की ओर से इस सम्बंध में निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- 1438 परिषदीय स्कूलों में आज से लौटेगी बच्चों की रौनक कहा गया है कि ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर वर्षा ऋतु प्रारम्भ होने से पहले जर्जर भवनों क...