सुरक्षित बिहार में कानून का राज: कुशवाहा
मधुबनी, अगस्त 31 -- बिस्फी। वर्ष 2005 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज और सुशासन को नयी मजबूती मिली। राज्य का हर क्षेत्र में विकास हुआ। सबको सम्मान मिला। ये बातें जदयू के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के महासचिव राजेन्द्र कुशवाहा ने कही। कुशवाहा ने कहा कि पुलिस बल का बिस्तार, महिला पुलिस कर्मियों की बढती भागीदारी, आधुनिक संसाधन और अपराधियों के खिलाफ सख्त कारवाई से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुआ। पिछले दो दशकों में भय और असुरक्षा का माहौल खत्म हुआ। राज्य में विकास और विश्वास का नया वातावरण बना है। सुरक्षित बिहार का यह संकल्प अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.