हल्द्वानी, दिसम्बर 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। शहर में पैदल चलने वालों के अधिकारों और फुटपाथों की बदहाली को लेकर फुटपाथ बचाओ आंदोलन का रविवार को औपचारिक आगाज हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पांडे ने इस जनआंदोलन के तहत अपना अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रशासन इस समस्या का ठोस समाधान नहीं निकालता, उनका संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए दीप चंद्र पांडे ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरने पर बैठेंगे। आंदोलन के पहले ही दिन स्थानीय नागरिकों ने स्वेच्छा से धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों की अनदेखी की, तो आने वाले दिनों में वह शांत उपवास शुरू करेंगे और समय आने पर अन्न त्याग जैसा कड़ा कदम भी उठा सकते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.