हल्द्वानी, जुलाई 31 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं के लिए बर्थ प्लान तैयार करने, नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने और उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर डॉ. पंत ने जिले के सभी ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों और डीपीएमयू के अधिकारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को सभी लाभार्थियों की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जांच शत-प्रतिशत पूर्ण करने और पोर्टल पर दर्ज करने को कहा। सीएमओ डॉ. पंत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में उचित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने एनसीडी, एचएमआईएस और निश्चय पोर्टल पर नियमित व समयबद्ध ड...