सुरक्षित पार्क में पशुओं के अवैध चराई से वन्य प्राणियों में संक्रमण फैलने का खतरा
लातेहार, जून 17 -- बेतला, प्रतिनिधि। सुरक्षित बेतला राष्ट्रीय उद्यान में इनदिनों पालतू मवेशियों की अवैध चराई वन्य प्राणियों के लिए एक गंभीर मुसीबत बन गई है। जानकारी के मुताबिक पार्क में लावारिस पशु चरने के लिए पार्क की टूटी हुई चहारदीवारी-घेराबंदी के रास्ते सुरक्षित क्षेत्र में प्रवेश कर शांतप्रिय जंगली जानवरों के आहार-विहार को प्रभावित करते हैं। इससे उन लावारिस पशुओं से वन्य प्राणियों में खुरपका,मुंहपका,गलघोंटू जैसी संक्रमण बीमारियां फैलने की प्रबल संभावना बनी रहती है। ऐसा ही अवैध चराई का एक मामला बीते सोमवार की शाम पार्क के नयाबांध के पास देखने को मिला। जब वहां करीब एक दर्जन पालतू भैंसों को खुलेआम चरते देख कई पर्यटकों ने हैरानी जताई। यह भी पढ़ें- बेतला का आरओ खराब, पेयजल संकट हालांकि इसकी सूचना मिलते ही वनपाल संतोष सिंह ने तत्परता दिखात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.