नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- दुनियाभर में इंटरनेट के बढ़ते प्रसार के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरावनी तस्वीर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक साल में दुनियाभर के करीब 2 करोड़ बच्चों को ऑनलाइन यौन शोषण का सामना करना पड़ा है। 21 देशों में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले बच्चों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यौन उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार का सामना किया। इनमें से ज्यादातर मामले सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 12 से 17 साल की उम्र के लगभग 1.5 करोड़ बच्चे अनचाहे और आपत्तिजनक यौन कंटेंट के संपर्क में आए। यूनिसेफ ने कहा है कि कुल आंकड़े इससे कहीं अधिक हो सकते हैं।21 हजार बच्चों पर सर्वे यूनिसेर्फ ने यह रिपोर्ट ब्राजील, पाकिस्तान सहित 21 देशों में 21 हजार इंटरनेट इस्तेमाल करनेवाले बच्चों के 2020 से 20...