सुरक्षित दवाओं के लिए फार्मेसी काउंसिल का आईपीसी से करार
पटना, मई 13 -- बिहार में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाने के लिए पहली बार एक ऐतिहासिक पहल शुरू की गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और बिहार स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश सिन्हा के सहयोग से दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देने का मिशन आगे बढ़ाया जा रहा है। इस सहयोग का मकसद दवाओं में अशुद्धियों के मानक तय करना और रणनीतिक समझौता (एमओयू) के जरिए दवा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह पहल सुरक्षित दवाओं, मजबूत नियामक समन्वय, पेशेवर जागरूकता और बेहतर जन स्वास्थ्य परिणामों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. प्रकाश सिन्हा ने कहा कि यह साझेदारी बिहार में दवा मानकों को राष्ट्रीय स्तर पर लाएगी। इससे नकली और घटिया दवाओं पर रोक लगेगी। फार्मासिस्टों को भी नई गाइडलाइन के अनुसार प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.