गिरडीह, अप्रैल 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मधुपुर रेल विभाग के एडीईएन दिनेश कुमार मीणा ने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए रेल सुरक्षा के नियमों का पालन करें। रेल लाईन क्रॉस नहीं करें, इसमें काफी खतरा है। उक्त बातें दिनेश मीणा ने बुधवार को महेशमुंडा के निर्मला कन्या उच्च विद्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ रेल सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में कही। उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताया। कहा कि छात्राओं को अच्छा मार्ग दर्शन देने में अध्यापिकाओं की अहम भूमिका होती है। खासकर रेल सुरक्षा को लेकर छात्राओं के अभिभावकों गाइड करने की अपील की है। उन्होंने दो से तीन माह तक महेशमुंडा रेलवे अंडर पास के रास्ते छात्राओं को स्कूल आने जाने के लिए कहा। बताया कि इस बीच फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य शुरू हो जाने की संभावना ...