भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगानदी में उफान के कारण दो दिन से भागलपुर में अटका जहाज एबीएन राजमहल अपस्ट्रीम में मुंगेर की ओर रवाना हो गया है। सोमवार से मंगलवार देर शाम तक यह जहाज बड़ी खंजरपुर स्थित भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण कार्यालय के सामने गंगानदी में खड़ा था। वहीं बुधवार सुबह को जहाज यहां से रवाना हुआ। दरअसल, गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण हाथीदह स्थित गंगा सेतु व नदी के बीच जहाज को गुजरने के लिए जगह कम बचा है। इस कारण जहाज को वर्टिकल क्लियरेंस नहीं दिया गया। इस कारण जहाज पटना की ओर आगे नहीं बढ़ पाएगा। अगले कुछ दिनों में जलस्तर कम होते ही जहाज को पुल के नीचे से गुजारा जाएगा। जहाज को सुरक्षित जगह लगाने के लिए भागलपुर से अप स्ट्रीम की ओर बढ़ाया गया है। एबीएन राजमहल पर सवार 13 सैलानियों को तय पर्यटक स...