सुरक्षित गर्भपात और महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य पर हुई चर्चा
हरदोई, अक्टूबर 1 -- हरदोई। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर बुधवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में सीएमई का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षित गर्भपात सेवाओं और महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी नवीन चिकित्सकीय जानकारी दी गई। सीएमई में सुरक्षित एवं मानक गर्भपात सेवाओं, चिकित्सकीय प्रोटोकॉल, महिलाओं के स्वास्थ्य व कानूनी अधिकार और सुरक्षित मातृत्व पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के साथ मातृ मृत्यु दर कम करने में भी महत्वपूर्ण हैं। चिकित्सकों और रेजिडेंट्स ने सवाल पूछकर विभिन्न चिकित्सकीय एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- गर्भनिरोधक जानकारी से असुरक्षित गर्भपात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.