पटना, दिसम्बर 9 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने निर्देश दिया है कि कीटनाशक घोल सुरक्षित कंटेनरों में ही तैयार किए जाएं। इसके मानकों का पालन किया जाए। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि किसानों की सुरक्षा और बेहतर उत्पादन के लिए यह जरूरी है कि कीटनाशकों को उन्हीं बोतलों में तैयार किया जाए जो सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाई जाती हैं। इन विशेष कंटेनरों में रसायनों के सुरक्षित भंडारण, उपयोग तथा निपटान की बेहतर व्यवस्था होती है, जिससे पर्यावरण तथा मानव स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने सभी पेस्ट कंट्रोल एजेंसियों एवं संबंधित व्यक्तियों से आग्रह किया कि कीटनाशक तैयार करने और उपयोग करने में मानक प्रोटोकॉल का कठोर पालन करें। बिहार सरकार की प्राथमिकता है कि खेतों से लेकर घरों तक, हर कदम पर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमलोगों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.